STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Classics

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Classics

शिक्षा

शिक्षा

2 mins
428

#ऑथर ऑफ द मंथ प्रतियोगिता

#दिनांक: 16.11.2022

#विषय: शिक्षा


शिक्षा से ही आधुनिक जीवन का,

नवनिर्माण संभव हुआ है।

शिक्षा ने हम सभी को,

क्या क्या नहीं दिया है।


अपनी सभ्यता, कला और संस्कृति का,

ज्ञान इसने हमको दिया है।

देशभक्ति, सच्चाई और भाईचारे जैसे सद्गुणों का

अंबार इसने दिया है।


विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र,

इसने हमको सिखाया है।

योगा,शारीरिक व्यायाम और हमारी बुद्धि का विकास,

इसने ही तो कराया है।


अपनी भाषाओं को पढ़ना लिखना,

इसने हमको सिखाया है।

दूसरी भाषाओं को समझना भी,

मुमकिन इसने बनाया है।


हमारा और समाज के हर क्षेत्र का विकास,

इसने ही तो कराया है।

आज की भीष्म प्रतियोगिता में टिके रहना,

इसी ने हमें सिखाया है।


कृषि,औद्योगिक, वित्तीय, चिकित्सा इत्यादि,

क्षेत्रों का विकास इसी से हुआ है।

रोज़मर्रा का हमारा जीवन,

आसान इसी से हुआ है।


बैलगाड़ियों से रेलगाड़ियों और हवाई जहाजों तक,

इसी ने हमें पहुंचाया है।

स्मार्टफोन,कंप्यूटरों और लैपटापों का, आविष्कार इसने ही कराया है।


मीडिया के विभन्न साधनों से सबकुछ,

पारदर्शी इसने बनाया है।

समाचार पत्रों, टेलीविज़न, सोशियल नेटवर्किंग से,

देश-विदेशों को आपस में जोड़े इसने रखा है।


इस समाज को डॉक्टरों, वकीलों, जजों को,

उपलब्ध इसने कराया है।

बड़े बड़े वैज्ञानिकों,उद्योगपतियों और इंजीनियरों को,

तैयार इसने किया है।


चाँद तक इसने ही,

मनुष्यों को पहुँचाया है,

मीलों की दूरी को,

दूर इसने कर के दिखाया है।


गांवों का विकास और कुरीतियों का नाश,

इसी की वजह से ही हुआ है।

अपने हक़ों के प्रति जागृति,

इसी का ही तो नतीजा है।


स्वच्छता और देश का सन्मान करने का पाठ,

इसीने हमें पढ़ाया है,

देश की धरोहरों की रक्षा करने का पाठ,

इसी ने हमें सिखाया है।


समाज में स्त्री - पुरूष को समान अधिकार,

इसी ने ही दिलाया है।

ऊंच-नीच के जातिभेद को,

इसी ने ही घटाया है।


हम सभी को शिक्षा ने,

शिक्षित इस कद्र बनाया है,

कि शिक्षा पर ही लिखने को,

क़ाबिल हमें आज बनाया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics