STORYMIRROR

निखिल कुमार अंजान

Drama Inspirational

2.0  

निखिल कुमार अंजान

Drama Inspirational

राम मंदिर

राम मंदिर

1 min
14.2K


राम मंदिर बना लो

अयोध्या को सजा लो

भेजा है राम को जो वनवास

साहब उनको भी तो वापस बुला लो।


मंदिर में तो सदियों से

रहते आए भगवान

अब मन मे भी तो

उनकी अलख जगा लो।


राम मंदिर भी

इक दिन बन जाएगा

प्रभु का भी

अयोध्या आगमन हो जाएगा।


किंतु कलयुग के इस रावण से

अब सीता की लाज

कौन बचाएगा।


राम को मंदिर में

विराजमान कर दिया जाएगा

रावण और अहंकारी होकर

नए-नए षड़यंत्र रचाएगा।


झूठ और प्रपंच होगा चारों ओर

क्या मंदिर बनाने से

राम राज्य का निर्माण हो जाएगा।


नारी की लूटती अस्मत को कौन बचाएगा

कब तक स्त्री को ही दबाया जाएगा

राम मंदिर तो बन ही जाएगा

सत्य का वनवास कब खत्म हो पाएगा।


राम मंदिर तो बन जाएगा

लेकिन क्या

धर्म के नाम पर चलता आ रहा

पाखंड रुक पाएगा...।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama