STORYMIRROR

Raakesh More

Tragedy Crime Inspirational

4  

Raakesh More

Tragedy Crime Inspirational

ऑनलाईन मोटिव्हेटर्स

ऑनलाईन मोटिव्हेटर्स

1 min
267

पागलो की दुनिया मे 

आओ सपने बुनते है 

और सपने बुन ने के लिए 

पागलो को ही चुनते है।। 0।।


एक महिने मे आओ 

पांच लाख कमाए 

और एक साल मे 

पांच करोड जमाए 

चलो हाथो से 

करोडो गिनते है।। 1।।


ऐसेही लोगों को 

हम फ़ँसाएंगे 

थोडासा डराएंगे

थोड़ा हँसाएंगे 

फेसबुक पर 

अकाउंट जिनके है।। 2।।


ऑनलाईन डिपॉझिट 

वापस नहीं देना 

देना नहीं कुछ इनको 

बस एक तरफा लेना 

सपनों के ये 

मधुर तिनके है।। 3।।


इन पर कभी 

यकीन न करना 

लूटने वाले चोरो के लिए 

तुम न मरना 

बड़े-बड़े लुभाने वाले 

जाल इनके है।। 4।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy