STORYMIRROR

Hitender Sharma

Tragedy

3  

Hitender Sharma

Tragedy

टिकट

टिकट

1 min
214

टिकट मिलने ही वाला था 

मैंने पैसे भी निकाल रखे थे 

तभी मेरे साथी ही ने मुझे पीछे कर

बड़े नोट आगे बढ़ा दिए 

और टिकट खरीद लिया 

एक पल लगा कि अब 

इसके पीछे ही बैठना पड़ेगा 

अचानक दूसरी तरफ की सीट खाली दिखाई दी

मौका देखते ही वहां जाकर बैठ गया 

थोड़ी देर तो लगा कि शायद 

किस्मत खुल गई 

लेकिन इस पर बैठे लोगों ने 

वापसी करते ही मुझे 

सीट से हटा दिया

लाचारी में पुरानी सीट पर नजर दौड़ाई 

तो देखा कि गोद में बैठे लोग 

इस सीट पर भी झपट रहे है

मन को बहलाया कि 

धक्के खाने के लिए 

बस बेहतर है चुनाव से...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy