STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Inspirational

"नाम तेरा होगा"

"नाम तेरा होगा"

1 min
327

अधूरा ख्वाब एक दिन अवश्य ही तेरा पूरा होगा

आंखों में जो लक्ष्य तस्वीर, उससे तू रूबरू होगा


तू जितना दौड़ सकता है, उतना साखी तेज दौड़

एक दिन इस आसमां का हर सितारा तेरा होगा


जो तुझसे नफरत करते, उनके सामने जला दीप

उनके भीतर अंधेरे में चमकता नाम तेरा होगा


तू करता जा बस, कर्म, बातों कर तू थोड़ी कम

फिर देख, इस ज़माने का सब नजारा तेरा होगा


जिनके इरादे होते, दृढ़, वो सफलता पाते, एक दिन

इरादे बना तू फौलादी, पत्थरों पर निशां तेरा होगा


अधूरा ख्वाब एक दिन अवश्य ही तेरा पूरा होगा

तू मेहनत कर, एक दिन रेत पर तू दौड़ता होगा


लोगों की बातों पर ध्यान न दे, इनका ईर्ष्या, द्वेष

तेरे हौसलों को बढ़ाने की मजबूत प्रेरणा होगा


जो कमजोर होते है, वो जल्द ही हार मान लेते

लड़ रण में अभिमन्यु सा, यह कुरुक्षेत्र तेरा होगा


कर्म करते शहीद हो जाये, तो भी नाम तेरा होगा

मन से कर्म कर, मंजिल पर प्रथम कदम तेरा होगा


जो दुनिया में जिंदा ही किसी का न हुआ हो,

वो भला मरकर भी किसी का सगा क्या होगा


दुनिया में आया, कुछ तो कर नेकी कर्म ऐसा की,

मरकर भी, जग-जेहन में एक बार तो तू जिंदा होगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama