STORYMIRROR

मुस्कुराती रहो.

मुस्कुराती रहो.

1 min
14.3K


मुस्कुराती रहो गीत गाती रहो

कुछ हमारी सुनो कुछ सुनाती रहो


मुस्कुराती रहो..............


हाथ तुम थामकर साथ मेरे चलो

हर सफर में मुझे तुम बुलाती रहो


मुस्कुराती रहो..............


ग़म तुझे जब मिले याद मुझको करो

हर खुशी ज़िंदगी तुम बताती रहो


मुस्कुराती रहो..............


जब क़दम लड़खड़ाने लगे तुम कहो

गिर के उठते रहो खुद को पाती रहो


मुस्कुराती रहो..............


याद बनकर सनम दिल में मेरे रहो

जब बिछड़ना हो मुझसे छिपाती रहो


मुस्कुराती रहो..............


है ये मुश्किल सफर ज़िंदगी का मगर

हौसला अपनी चाहत का जताती रहो


मुस्कुराती रहो..............


मैं नहीं जानता हूँ हकीकत सनम

दोस्त बनकर मुझे भी हँसाती रहो


मुस्कुराती रहो..............


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama