STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Drama Children

4  

SUNIL JI GARG

Drama Children

मुस्काते रहो जन्मदिन मनाने वाले

मुस्काते रहो जन्मदिन मनाने वाले

1 min
363

वही दिवस है आया आज, 

जन्म हुआ था तेरा।

नाम तेरा जिस बात पे रखा,

सफल हुआ था जीवन मेरा।।


तेरे कंधो पर रखता हूँ, 

आज मैं जिम्मेदारी।

हमारी बारी ख़तम हो रही,

अब आती तुम्हारी बारी।।


नाम वो तुझको पैदा करना, 

उम्मीद है जिसकी सबको।

मेहनत, हिम्मत, विश्वास है कुंजी ,

खूब मिलें ये तुमको।।


और हमेशा एक चीज़ तुम, 

ख़ुद से दूर ही रखना |

चिंता कहते चीज़ को उस हम,

बस मुस्काते ही रहना।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama