Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Indu Karamunge

Classics

5.0  

Indu Karamunge

Classics

मेरा भारत महान

मेरा भारत महान

2 mins
327


अपनों का साथ लेकर

बढा आगे इतिहास बनाने

चलते-चलते गिर भी पडा वो

फिर भी धैर्य ना छोड़ा वो


ऐसा भारत देश है मेरा

पवित्र संस्कृति से बना है

जनसंख्या इतनी की कांप जाए

फिर भी इसे एेतराज नहीं है


सब लोगों को मां की तरह वो

प्रेम और त्याग सिखाता

भारत एक रास्ता बन के

भटके लोगों को भी चलना सिखाता


तरह-तरह के लोग यहां है

तरह-तरह की जाति-धर्म है

तरह-तरह के नियमों से बना है

फिर भी भारत भारत है


हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई

भारत के यह सब भाई भाई

स्वतंत्रता लाने में सबने

प्राणों का बलिदान दिया था

गणतंत्र लाने में सबने

बडे अाह्वानों को भी भुलाया था


संकटों से भरा देश है भारत

फिर भी खुशियां मनाना ना छोड़े

आत्मविश्वास को कभी ना तोडे


सुविधाएं कम थी फिर भी

अपने अंदर के ख्वाब को

छोड़ना कभी नहीं सीखा भारत

भारत का सबसे बड़ा शस्त्र

भारत के लोग बने रहे मित्र

हम सब से ही भारत का चरित्र


द्वेष शब्द से दूर है भारत

प्यार शब्द के पास है भारत

भारत के किसान तो देखो

रात ना जानती दिन ना जानते

पसीना बहाकर अन्न उगाना बस जानते


तरह-तरह के अन्न उगा के

भारत को आगे बढ़ाते

इतनी बड़ी सोच है भारत के किसान

इसीलिए भारत आज

इतने बड़े मंच पर खड़ा है

इतनी मुश्किलों से भी वो

आसानी से लड़ पाया है


एकता ही भारत की ताकत

एक से नहीं सबसे है भारत

लोगों का साथ भारत का शस्त्र

लोगों का प्यार भारत की कुंजी


भारत को जब आगे बढ़ना होगा

वह अकेला नहीं आगे बढ़ेगा

दूसरे देशों को भी लेकर साथ

आगे बढ़ने की सोच है भारत

इसीलिए यह महान देश है


सब लोगों के मनों को

अपने वश में करने का

प्यारा मंत्र है भारत


कुछ देश इस पर वार करते

भी डरपोक कभी नहीं बनता

क्योंकि सबका साथ है भारत

इतनी बड़ी बात है भारत


भारत की स्त्रियों को

नारी की तरह पूजता है भारत

अन्याय को भी न्याय बनाने

वाला राज्य बनाया है भारत


अपने भारत के झंडे को

देखकर वीर खुशियां मनाते

उस झंडे के लहराने के लिए

अपने प्राणों को त्याग वह देते


इसी तरह लहराए मेरे

भारत का यह तिरंगा

इसलिए भारत के वीर यही गुनगुनाते हैं

वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम्।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics