STORYMIRROR

Indu Karamunge

Romance

3  

Indu Karamunge

Romance

तुमसे ही तो हम हैं

तुमसे ही तो हम हैं

1 min
234

दीप की तरह तड़प रहा हूं

तेरे प्यार में मर रहा हूं

देखा जब से तुझे मैंने

सूरज की तरह जल रहा हूं

बर्फ की तरह पिघल रहा हूं

तुमसे ही तो हम हैं


आंखें हर रोज देखना चाहती हैं तुझे

मन हर सेकंड मिलना चाहता है तुझे

तेरी मीठी सी आवाज को

सुनना चाहता है ए कान

बातें करता हूं तुझसे जब

तुझ में खो जाता हूं

तुमसे ही तो हम हैं


आता हूं जब सामने तेरे

धड़कन धड़कने लगती है

जिंदगी का हर पल खूबसूरत लगने लगा है

क्योंकि मेरी जिंदगी में तेरे लिए ही जगह है

दिल छोटा है फिर भी बड़ा लग रहा है

तुमसे ही तो हम हैं


क्या कहूं उस भगवान को

हमें तड़पने के लिए बनाया है तुम्हें

तमन्ना बढ़ गई है अब हमारी

कामना की तरह आ जाओ जिंदगी में

मोहिनी की तरह महका दो हमें


आओ अब जिंदगी में

बिन तेरे कुछ भी नहीं है


तुम से ही तो हम हैं।।

तुमसे ही तो हम हैं।।

तुमसे ही तो हम हैं ।।

तुमसे ही तो हम हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance