STORYMIRROR

ARYAN VERMA

Romance

4  

ARYAN VERMA

Romance

तुझको देखे हुए कितना दिन हो...

तुझको देखे हुए कितना दिन हो...

1 min
22.9K

याद मुझे वो दिन आज भी है 

देख पहली बार था, दिल मेरा ठहर गया 

अब तो यादों मे है बस तस्वीर तेरी 

की तुझको देखे हुए कितना दिन हो गया 


क्लास मे यूँ था नजरों का मिलना 

बिन कहे - बिन जाने, था वो पहनावा का मिलना 

अच्छे थे वो दिन, ज़ब टीचर को था पता हो गया 

की तुझको देखे हुए कितना दिन हो गया 


साथी दोस्तों का था चिड़ाना 

मेरे बिन कहे भी तेरा सब कुछ समझ जाना 

अब बहुत खलता है वो दिन जो बीत गया 

की तुझको देखे हुए कितना दिन हो गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance