STORYMIRROR

Meenakshi Gandhi

Drama Inspirational

5.0  

Meenakshi Gandhi

Drama Inspirational

कोशिशें

कोशिशें

1 min
14.4K


आज फिर एक,

नई उम्मीद जागी है,

पूरी ना सही,

चाहे आधी है ।।


कोशिशें अधूरी रह गई,

थी शायद तब,

मगर जज़्बे की कमी,

न रहेगी अब ।।


इस बार पूरा,

होगा हर मकसद,

यही कहता है,

दिल हर वक़्त ।।


मंजिल अगर,

हो गई हासिल,

तो ये गहन,

प्रयासों का फल होगा ।।


और अगर रह गई,

फिर कोई कमी,

तो नई कोशिशों का,

सिलसिला शुरू होगा ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama