STORYMIRROR

Kawaljeet Gill

Drama

2  

Kawaljeet Gill

Drama

जरा यह तो बता

जरा यह तो बता

1 min
517


ऐ मेरे साथी मेरे हमराज जरा ये तो बता

मेरी जुल्फ़ें जो उलझ जाए कहीं

तो तुम सुलझाओगे क्या

मेरी राहो में काँटे जो नजर आए तो

तुम हटाओगे क्या।


मेरी जिंदगी जो जहन्नुम बन जाये तो

क्या तुम जन्नत हमें दिखाओगे

मेरे ख्वाबों को हकीकत में बदलोगे या दिल

तोड़ कर चले जाओगे जरा ये तो बताओ।


मेरे गमों को खुशियों में तुम बदलोगे क्या

यूँ ही तुम हम से प्यार करते हो या फिर

ये हकीकत है।


तुम मेरे यकीन को तोड़ कर वादे तोड़ कर

जाओगे या फिर निभाओगे ये बताओ जरा

मेरे संग जोड़ा हुआ हर रिश्ता तो निभाओगे

या फिर तोड़ कर चले जाओगे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama