STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Others

4  

Kawaljeet GILL

Others

फूलों जैसा जीवन है

फूलों जैसा जीवन है

1 min
18

फूलों सा है नाम मेरा ,

फूलों सी हूँ नाजुक भी,

फूलों सा ही जीवन जीती हूँ,

जरा सी टेस लग जाये तो

मुरझा झट मैं जाती हूँ,

खुशबू अपनी जहाँ भी जाऊं

छोड़ कर आ जाती हूँ,

याद तो करते है सब फिर हमको,

इतनी महक छोड़ आते है,

फूलों सा है जीवन मेरा,


गुलाब चाहे हो फूलो का राजा,

उसके काँटे किसी ना किसी को

दर्द दे जाते है,

कोमल से है हम नाम है कवल

कमल की तरह कोमल है हम,

कमल के फूल ही भाते मुझको,

जीवन जीने की आदत भी कोमल सी,

ना किसी को दर्द देते है ना दर्द सह पाते है,

फूलो सा है ये जीवन मेरा,


नाम कवल रखा मेरे नाना ने,

ये नाम है प्यारा मुझको बहुत,

मेरे बड़ो का आशीर्वाद है इसमे,

कभी बदलने का सोचते नही,

लोग नाम बदल बदल कर जीते है,

चाहे कुछ भी हो हमको नाम 

बदलना भाता नही,

जीवन मे हम को ये नाम सब से प्यारा हमको,

कोमल से जीवन का नाम भी हमारा कोमल सा कवल ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन