STORYMIRROR

Sonam Kewat

Drama Tragedy Action

4  

Sonam Kewat

Drama Tragedy Action

जिंदगी, तू बेवफा हैं

जिंदगी, तू बेवफा हैं

1 min
355

कभी कभी लगता है कि

जिंदगी कुछ नया दिखाना चाहतीं हैं

पर कुछ मोड़ पर जाने के बाद

वापस उसी मोड़ पर ले आतीं हैं


बहुत बार मनाया तुझे जिंदगी पर

एक ही बात मुझे चुभ जातीं है

मैं जिसे तुझसे ज्यादा प्यार करूँ

तू उसे ही मुझसे दूर ले जातीं है


क्या कोई बैर हैं तेरा मुझसे

जो हमेशा मुझे नीचा दिखा रहीं हैं

तेरे साथ चलने का मन नहीं है

तू हैं कि जबरदस्ती किये जा रहीं हैं


कभी मेरे बारे में भी सोच लिया कर

तेरे जिद्द को मैंने बरदाश्त किया हैं

पर जिंदगी तू तो बड़ी ही खुदगर्ज हैं

जो तुझे पसंद वही मुझे दिया हैं


कभी मुझसे छलावा कर जाती है

तो कभी लगतीं कुछ खफा हैं

अब भरोसा नहीं मुझे तुझ पर

क्योंकि ऐ जिंदगी, तू बेवफा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama