होली
होली
खुशियों का त्यौहार है होली
जीवन का उपहार है होली।
टेसू के फूलों की रंगत
सतरंगी सी बयार है होली।
मुखड़े रंग बिरंगे सब हैं
रंगों की बौछार है होली।
भेद दिलों के दूर है करता
अपनापन है प्यार है होली।
शिकवे गिले भुला आपस में
गले मिलो एक बार है होली।
गुझिया निमकी मालपुआ है
स्वाद भरा चटखार है होली।
कृष्ण राधिका की अटखेली
रार और तकरार है होली।