STORYMIRROR

हमारा भारत देश

हमारा भारत देश

1 min
2.1K


हमारा भारत देश

हिन्द देश है हमारा

ये हिंदुस्तान है हमारा।


इस देश में है एकता,

एकता अनेकता

इस देश के लोगों में है

अखंडता।


इस देश को गुलामी से

मुक्त कराया कई वीरों ने,

यह वही देश है

जिसे लूट लिया था अंग्रेजों ने।


यह देश वही है जिसे

नाम दिया सोने की चिड़िया

लोगों ने यह

वही भारत है जहाँ

जन्म लिया कई देवों ने।


इस देश में कई महान ग्रन्थ लिखे गए,

गीता, रामायण और महाभारत

यही है मेरा प्यारा भारत।


यह हमारा कर्तव्य है कि

हम इसकी एकता और

अखंडता को बनाएं रखें

इस देश के तिरंगे को

सदैव ऊँचा उठाएं रखें।


जय हिन्द जय भारत।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action