STORYMIRROR

Shreya Saxena

Action Inspirational

3  

Shreya Saxena

Action Inspirational

अभिनन्दन

अभिनन्दन

1 min
743


भारत का शौर्य वापस आया है

आज एक महावीर वापस आया है।

जो अकेला समस्त कौरवों से लड़ा

वह अर्जुन वापस आया है।


सहानुभूति ना दो इस महावीर को

सलाम करो इस वीर को।

सही अभी वंदन उसे जब मिलेगा

जब समस्त देश एकजुट होगा।


एकजुट होकर देशद्रोहियों

और आतंक से लड़ेगा।

आज देश का प्रेरणा स्त्रोत आया है

आज सच्चा देशभक्त जांबाज

और निडर अभिनंदन आया है।


आज वह वापस आया है

जिसने झुका दिया देश के दुश्मन को।

आज वह कर्मवीर आया है जिसने

गर्व से ऊपर उठा दिया भारत को।


आज साथ और एकत्रित है समस्त सदन

अभिनंदन की आने पर ढेरों अभिनंदन।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action