STORYMIRROR

Shreya Saxena

Inspirational

3  

Shreya Saxena

Inspirational

कोरोना को हराना है

कोरोना को हराना है

1 min
296

मुश्किल वक्त ने हमें हमेशा

कुछ - न - कुछ सिखाया,

इस बार भी एकता से लड़ना सिखाया।


कहाँ गए युद्ध की धमकी देने वाले

वो देश जो आपस में ही लड़ते हैं,

अब यह सारे के सारे एक वायरस

से क्यों डरते हैं।


कहाँ गए वो ताकतवर देश जो एक

वायरस के सामने झुक गए,

अब क्यों उसकी ललकार के

सामने ये सब मौन हो गए।


इसलिए याद करो वही संस्कृति

और उठाओ एकता की तलवार,

वसुधैव कुटुंबकम से

इस वायरस पर करो अखंड प्रहार।


भूल जाओ सारे बैर भाव क्योंकि

अंत में यही है जीवन का सार,

इसलिए एक बार फिर से

इस विश्व को बना लो एक परिवार

इस विश्व को बना लो एक परिवार



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational