STORYMIRROR

Bindiyarani Thakur

Tragedy

3  

Bindiyarani Thakur

Tragedy

हाँ वो नारी है

हाँ वो नारी है

1 min
331

शोक संतप्त मन दग्ध है

अपितु कर्त्तव्य परायणता जारी है

हाँ गौर से देख लीजिए उसे आप

वह एक नारी है 


भार उठाए कोख में ,

फिर भी सारे

उत्तरदायित्व निभाती है

लाख दुःख हो हृदय में किन्तु 

सब चुपचाप सहन कर जाती है 

हाँ गौर से देख लीजिए उसे आप 

वह एक नारी है 


शांत सुशील संयम की शिक्षा 

घुट्टी संग पिलायी जाती है 

विरोध कोई गर कर गयी तो

कुलटा कही जाती है 

गौर से देख लीजिए आप उसे 

वह एक नारी है •••



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy