हाइकु— शान्त मन
हाइकु— शान्त मन
१.
दुष्कर मन
मुट्ठी में पकड़ना
बड़ा कठिन।
२.
लक्ष्मी चंचला
नारायण चरण
में स्थिर रहे।
३.
वित्त आये तो
शान्ति बाहर भागे
चित्त चंचल।
४.
जहॉं सत्संग
मन सहज शान्त
साधु सेवा हो।
५.
प्रभु का द्वार
सरल शान्त मन
होता उद्धार।