अजस्र कृपा वर्षा
अजस्र कृपा वर्षा
सचमुच
महिमामयी
पराम्बा है
सर्व शक्तिशालिनी,
निखिल ब्रह्माण्ड की
सृष्टि स्थिति संहारकारिणी
अत्यन्त करुणामयी,
स्नेहमयी
वात्सल्यमयी
दयामयी।
वे पूर्ति करती हैं
हमारी लौकिक
पारलौकिक
सभी इच्छाओं की,
वह हैं हमारे साथ
छाया की भाँति लगी हुई,
जगज्जननी महामाया
महा शक्ति की
अनन्त अनुकम्पा की
अजस्र वर्षा है जीव पर।
दयामयी सर्वेश्वरी
कल्याणमयी देवी
विश्वासयुक्त
करुण स्वर से पुकारने पर
निमिषमात्र में
अपना लेती हैं।
जहॉं भोग है , मोक्ष नहीं
जहॉं मोक्ष है, भोग नहीं,
पर जगदम्बा मॉं की कृपा से
भोग और मोक्ष हाथ में है।