STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

दुनिया मे कोई नही सगा

दुनिया मे कोई नही सगा

1 min
244

दुनिया मे कोई नही यहां अपना सगा है

सबके सब लोग ही देते यहां पर दगा है


सब रिश्तों ने बस मुझको ही ठगा है

हाथ मिलानेवाले ने ही पकड़ा गला है


अब तो अक्षु आना भी बंद हो गये,

लोगों ने जो अपना कहकर छला है


दुनिया मे कोई नही यहां अपना सगा है

सबके सब लोग ही देते यहां पर दगा है


काजल की तरह यहां रिश्ते काले है,

अपने ही लोग लबों पे लगाते ताले है


कृष्ण रंग से ज्यादा तो यहां दिल काले है

सबने दिये यहाँ तानों से जख़्म निराले है


काम होता तो गधे को सर बैठा लेते है,

ऐसे लोगो से आजकल पड़ रहे पाले है


दुनिया मे कोई नही यहां अपना सगा है

सबके सब लोग ही यहां पर देते दगा है


लोगो को मूर्ख बनाना आजकल कला है

जख्मों पे नमक लगाना आजकल अदा है


सच्चे लोगों का बजा रहे लोग तबला है

और अपने को समझ रहे वो महामना है


दुनिया मे स्वार्थ ही स्वार्थ बहुत चला है

निश्छलता को लोग समझते एक बला है


दुनिया मे कोई नही यहां अपना सगा है

सबके सब लोग ही देते यहां पर दगा है


पर पानी होता जग में वो ही निर्मला है

जिसका हृदय होता साफ-सुथरा तला है


दुनिया मे चाहे कोई नही अपना सगा है

पर खुद का हौंसला ही होता बहुत बढ़ा है


जिसने रखा साखी खुद पर ही भरोसा,

उसका तो खुदा ने भी किया भला है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy