दिल से जुस्तजू अब होती नहीं है
दिल से जुस्तजू अब होती नहीं है
प्यार से गुफ्तगू अब होती नहीं है,
दिल से जुस्तजू अब होती नहीं है।
उन्हें अफसोस जिंदगी भर होगा,
उनका प्यार जब लहद में होगा।
इश्क़ में गम का मसीहा बनकर लुटा हूं,
जख्म ए दर्द में मरहम बनकर मिटा हूं,
गम ए हयात बन गई जिंदगी प्यार में,
उल्फतों के साये से हरगिज़ न बचा हूं।
प्यार में इतना जुल्म किया उसने,
अपने गम से उम्र भर न रहे खाली,
जिंदगी में ऐसा इल्म किया उसने,
जिंदगी भर खुशी न हुई सवाली।
वो मेरे प्यार की कीमत लगाये बैठे हैं,
हम उन्हें पाने की उम्मीद लगाये बैठे हैं।
प्यार में बेवफाई खंजर से बड़ा दर्द है,
तकरार में जुदाई के दर्द का मंजर बुरा है।
बेवफा प्यार को तहजीब सिखानी होगी,
न जाने फिर किसकी जिंदगी बर्बाद होगी।
