दीपोत्सव
दीपोत्सव
उत्सव मनाते हम भारतीय सबसे खास हैं
छोटे बड़े त्यौहारों से जीवन में उल्लास है।
दीपावली के पर्व पर हर तरफ उजास है
काली अमावस्या की रात को
रौशनी से मिलन की आस है।
महल, कुटीर, हर घर दीप जलाने की रात है
भाव भक्ति में लीन होकर पूजा की रात है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर प्रसाद की रात है
ज्ञान के दीप प्रज्जवलित करने की रात है।
गर्व करें देश की सभ्यता व संस्कृति पर
सदियों से स्वीकार्य दीपावली के पर्व पर।
बुज़ुर्गों संग उत्सव मनाने की परंपरा पर
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की हर बात पर।
