STORYMIRROR

Padma Motwani

Inspirational

4  

Padma Motwani

Inspirational

स्वतंत्रता

स्वतंत्रता

1 min
283


बिना किसी बाधा के हम चल सके

अच्छे बुरे का निर्णय हम कर सकें।

हमारे विकास की राह आसान हो

ऐसी स्वतंत्रता का स्वागत करते हैं।


स्वतंत्रता एक मनोबल है शक्ति है

प्रतिबंधों की जगह तर्कोयुक्ति है।

जन्म से ही स्वतंत्र होना चाहते हैं

स्वतंत्रता की सुरक्षा हम चाहते हैं।


समाज और संस्कृति स्वतंत्र हों 

धर्म निरपेक्षता की स्वतंत्रता हो।

शिक्षा का हर क्षेत्र भी स्वतंत्र हो

प्रकृति संग रहने की स्वतंत्रता हो।


पराधीन नहीं, हर राष्ट्र स्वतंत्र हो

स्वतंत्रता में पूर्णतया समानता हो

स्वतंत्रता का मूल रूप स्वीकार हो

स्वतंत्रता जन्मसिद्ध अधिकार हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational