STORYMIRROR

Padma Motwani

Abstract Tragedy

4  

Padma Motwani

Abstract Tragedy

साइंस फिक्शन

साइंस फिक्शन

1 min
417

दो प्लेट टकराने से बना है हिमालय

महासागर के स्थान पर है हिमालय।

आसपास भूकंप से बनता हिमालय

आसपास भूकंप से गिरता हिमालय।


क्ले और रेत से बनी इसकी चट्टानें

कमजोर और भुरभुरी होने लगी हैं।

संतुलन न संभला इनका तो?

एक कल्पना से सिहरन होने लगी है।


गंगा अलकनंदा मार्ग बदलने लगेंगी

चारों ओर त्राहीमाम त्रासदी मचेगी।

तेहरी बांध टूटकर हाहाकार मचाएगा

पानी की तेज़ धार से कौन बचाएगा!


इंसानों संग पशु पक्षी भी तैरने लगेंगे

उत्पन्न भयंकर ऊर्जा से कांपने लगेंगे।

पंजाब हरियाणा तक चपेट में आएंगे

दिल्ली और मुंबई भी चौंक से जाएंगे।


हिमालय ने मध्य भारत को संभाला है

हिमालय ने ठंडी हवाओं को झेला है।

प्राकृतिक आपदा अगर उस पर आई

भारत संग पूरे विश्व में होगी तबाही।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract