STORYMIRROR

Neha Yadav

Drama

2  

Neha Yadav

Drama

बारिश की तरंगे

बारिश की तरंगे

1 min
111

गगन उपवन घनघोर बदरा

ये सबका मिलना एक है,

तन मन में जो जोश जगाए

ये सब की एक रेखा है,


घुमड़ घुमड़ के झर झर बरसे

ये बदरा बहुत गजब का है,

गगन से लेके धरती तक

इसका ही तो रेखा है।


सकुच नहीं थोड़ा भी इसमें

जब चाहे देह भीगा जाए,

तन मन में भी प्रीत जगाए

अंग अंग महका जाए,


बहुत मन भाए ये झम झम बरखा

जब बूंदों का शोर मचाए ,

झूम उठे मन, घर उपवन में

मन तितली सा इतराए।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama