STORYMIRROR

Neha Yadav

Romance Fantasy Others

4  

Neha Yadav

Romance Fantasy Others

यादों की बारिश

यादों की बारिश

1 min
384

कुछ यादों का ऐसा तराना हुआ

बिन बारिश इस बार आना हुआ


दूरियों के कशमकश में जाना

तुमसे मिले कितना ज़माना हुआ


बादलों ने भी दस्तक दी थी

पर उन बूंदों से ना याराना हुआ


ख़्वाबों के अंजुमन में सिमटे तो

चाहतों का इक नया अफ़साना हुआ


आंखों से काजल बिखर गए

तेरी यादों में मेरा आना-जाना हुआ 


सारी रंगत बरस रही थी मगर

तेरी यादों के बारिश में भीग जाना हुआ। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance