STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Fantasy

3  

Sonam Kewat

Romance Fantasy

ऐसा हो!

ऐसा हो!

1 min
247

तुम मुझमें खो जाओ

मैं तुझमें खो जाऊँ

तुम मेरे हो जाओ और

मैं तुम्हारी हो जाऊँ


अब तो हाल ऐसा है कि

चाह हैं सिर्फ तुम्हें चाहने की

दुनिया की इस भीड़ में

खुद को खोकर तुम्हें पाने की


इजहार तुम्हारा हो और

प्यार मुझे भी हो जाए

सुकून की नींद भी ऐसी हो

कि तेरी बांहों में सो जाए


तुम पास भी आओ तो

कभी दूर ना जाने के लिए

हर हद से गुजर जाओ

मुझे अपना बनाने के लिए


दिल अब अगर तुम पर

आ ही गया तो क्या करें

एक दिन अगर मरना है तो

जीने से फिर क्यों डरें?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance