STORYMIRROR

Manoj Godar

Romance Fantasy

4  

Manoj Godar

Romance Fantasy

आपका मुस्कुराना

आपका मुस्कुराना

1 min
296

हुजूर आपका मुस्कुराना क्या कहिये।

जुल्फें हवाओं में उड़ाना, क्या कहिये।

है फूलों में रंगत तुम्हारी हंसी से।

है मदहोश मौसम तेरी मयकशी से।

खुलेआम पहलू का उड़ाना, क्या कहिए।

हुजूर आपका मुस्कुराना क्या कहिये।

वो लहरों की तरह, मचल कर के चलना।

वो कातिल नजर, और लबों को मसलना।

दीवानों पे बिजली गिराना, क्या कहिए।

हुजूर आपका मुस्कुराना क्या कहिये। 

कभी पल में हँसना, कभी पल में रोना।

कभी मीठी यादों को, दिल में सजोना।

आपका मेरे दिल में बस जाना, क्या कहिए।

हुजूर आपका मुस्कुराना क्या कहिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance