STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational Thriller

4  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational Thriller

विश्व गुरु हम कहलाएंगे

विश्व गुरु हम कहलाएंगे

1 min
370

हमारे निर्वासितों को बेड़ियों में जकड़र भारत की धरती पर पहुंचाए जाएंगे, फिर भी हम विश्व गुरु कहलाएंगे...

ट्रंप तिवारी की हिमाकत तो देखिए हमारे अपनों साथ दासों की तरह बर्बरता करते हुए वे तनिक भी न सकुचाएगें !

और साहब फिर भी हाथ हिलाते हुए बड़े बेशर्मी से अमरीकी धरती पर कैंपेन करने जाएंगे,

महान देश की महान मीडिया द्वारा दोस्ती की मिसाल पेश किए जाएंगे

हां हां तभी तो हम स्व-घोषित विश्व गुरु कहलाएंगे !

अपने विमान में इज्जत से अपनों को घर भी ना ला पाएंगे,

दुर्घटना घट जाने पर लीपा-पोती के लिए एक जांच कमेटी बैठाएंगे 

स्वयं को महान कहते हुए हमारे ज़बान तनिक भी न हकलाएंगे,

तभी तो हम अखंड भारत के प्रणेता विश्व गुरु कहलाएंगे !

माना कि हमारी ऐतिहासिक विरासत समृद्धि थी, 

पर क्या वर्तमान की जमीन से वहां तक पहुंच पाएंगे?

अब आप ही बताइए स्वयं को विश्व गुरु क्या इस तरह बना पाएंगे ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action