STORYMIRROR

Anita Sharma

Tragedy

4  

Anita Sharma

Tragedy

उच्च शिक्षा वाली लड़कियाँ

उच्च शिक्षा वाली लड़कियाँ

1 min
425

शादी से पहले सोचती थी,

ये उच्च शिक्षा वाली लड़कियाँ आखिर जाती कहाँ है? 

दस में आठ उच्चपदों पर तो पुरुष बैठे मिलते हैं । 

शादी के बाद जाना, 

ये उच्चशिक्षा वाली लड़कियाँ और भी उच्च बन जाती हैं । 

गणित के छोटे मोटे सवालों को छोड़

"आज खाने में क्या बनेगा"? 

जैसे महान सवाल को सुलझाती है। 

अपनी साइंस की पढ़ाई को

'पूरिया कितनी आंच में तलू कि वो जले नहीं? 

इसमें लगाती है। 

हिंदी की पढ़ाई सभी की भावनाओं को समझने में लगाती है। 

अंग्रेजी से बच्चों के साथ सांमजस्य बिठाती है। 

कम शिक्षा वाले पुरुष भी जहाँ, 

अपने पैरो पर खड़े हो जाते है। 

वहीं उच्च शिक्षा वाली लड़कियों को तो 

बोझ समझ एक से दूसरे के काँधे पर डाला जाता है। 

शादी तो की जाती है पढ़ी लिखी लड़की से, 

फिर उसकी किताबें छीनकर हाथों में बेलन पकड़ाया जाता है। 

ढूढ़ लेती है वो खुशियाँ उसमें भी, क्योंकि उन्हे 

बचपन से यही तो सिखाया जाता है। 

बुरे से बुरे हालात में भी हौसला नहीं खोती है। 

अबपता चला कि उच्चशिक्षा वाली लड़कियाँ, 

उच्च दर्जे की गृहणियाँ बन जाती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy