STORYMIRROR

Kusum Lakhera

Romance Fantasy

4  

Kusum Lakhera

Romance Fantasy

तुम संग ...

तुम संग ...

1 min
172

ज्यों राधा के श्याम !

ज्यों सिय के राम !!

ऐसे ही तुम ...

मेरे लिए पावन नाम !!


ज्यों हरि की भक्ति !

ज्यों शिव की शक्ति !!

ऐसे ही तुम मेरे लिए..

अनुरक्ति !!


ज्यों सागर में ज्वार !

ज्यों नदिया की धार !!

ऐसे ही तुम मेरे लिए..

सावन की फुहार !!


ज्यों बंसी की तान !

ज्यों वीणा के तार!!

ऐसे ही तुम मेरे लिए..

गीत मेघ मल्हार !!


ज्यों गोपियों की प्रीत !

ज्यों मन का संगीत !!

ऐसे ही तुम संग प्रेम!

का गाती रहूँ गीत !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance