STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance

3  

Ervivek kumar Maurya

Romance

तुम अगर साथ मेरा दे दो

तुम अगर साथ मेरा दे दो

1 min
1.4K


जिंदगी कट जायेगी मेरी,

तुम अगर साथ मेरा दे दो।


हम तुम्हें नैनों के आईने में बसायेंगे,

अपनी यादों को फिर ताजा कर दो।

जिंदगी कट....


रात कटती नहीं है अब अक्सर मेरी,

ख्वाबों में आने की अब इजाजत दे दो।

जिंदगी कट ....


तन्हा होकर बिछुड़ने की आग में तप गया हूँ

प्यार का सावन बन, मिलन की बारिश दे दो

जिंदगी कट...


चल रहा हूँ फिर भी मंजिल मेरी दूर लगती है

सफर में हमसफ़र बन जाने की वसीहत दे दो।

जिंदगी कट....


पार लग जाएगी प्यारी की नैय्या मेरी

डूबते आशिक को प्यार के तिनके का सहारा दे दो।

जिंदगी कट...


दुनिया से भी लड़ जाऊँगा तुझे पाने में

'हेमू' को अब प्यार की निशानी दे दो।


जिंदगी कट जायेगी मेरी,

तुम अगर साथ मेरा दे दो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance