STORYMIRROR

Vikas Sharma

Romance

4  

Vikas Sharma

Romance

दिल

दिल

1 min
375

दिल लाल रंग का 

गुलाब लाल रंग का प्रेम का प्रतीक 

लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक 

तो धड़कता दिल हुआ

ऊर्जा से ओतप्रोत प्रेम का प्रतीक !


दिल गुलाब की पंखुड़ियों जैसा नाजुक 

दिल शीशे की तरह नाजुक 

तभी तो कहते हैं दिल कभी ना तोड़ो 

वर्ना बिखर जाता है .....!!


दिल का आ जाना नई बात नहीं 

मचल जाना दिल का बस की बात नहीं 

दिल केवल दिल से सोचता है ना की दिमाग से 

तभी तो टूटे हुए दिलों की

फेहरिस्त मजनू से -महिवाल से 

रोमियो से तो आज तक सच्चे इश्क़

करने वालों से बढ़ती ही जा रही है


दिल दिमाग से नहीं समझेगा 

दिल क्रोध से नहीं मानेगा 

दिल मानेगा तो केवल दिल

दिल और दिल के जज्बात से !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance