STORYMIRROR

Vikas Sharma

Abstract Action Inspirational

4  

Vikas Sharma

Abstract Action Inspirational

स्वतंत्रता दिवस /स्वतंत्रता

स्वतंत्रता दिवस /स्वतंत्रता

2 mins
396

आओ मनाएं भारत की आज़ादी का स्वतंत्रता दिवस

आओ मनाएं अंग्रेजों से मुक्ति का स्वतंत्रता दिवस

पर हकीकत में क्या हम स्वतंत्र हो गए

क्या वास्तव में हमें में मिल गईं स्वतंत्रता

क्या मनाएं कैसे मनाएं हम इस स्वतंत्रता का दिवस


जिस देश में आज भी लड़की और लड़के में भेद किया जाता है

जिस देश में आज बहू को समझा जाता है

जिस देश में आज नवरात्रा तक में कन्या को कोख में ही मार दिया जाता है

जिस देश में आज भी बिटिया बहू के कपड़ों के पहनावे पर सवाल उठाया जाता है

क्या मनाएं कैसे मनाएं हम इस स्वतंत्रता का दिवस


जिस देश में पढ़ी लिखी जमात को नौकरशाह बनाया जाता है

अनपढ़ -चोर -सजायाफ्ता -बाहुबली को नौकरशाहों का आका और जनता का नेता बनाया जाता है

स्वयंभू बने धर्मगुरु जो नीचे से ऊपर तक व्यभिचार में लिप्त हैं ,उन्हें पूजा जाता है

जिस देश में अधिकांशतः अश्लीलता परोसते -खुले आम गाली गलौज प्रयोग करते -कपड़े उतारते बॉलीवुड को मनोरंजन समझा जाता है

जिस देश में हर रोज भ्रष्टाचार बढ़ता ही जाता है

क्या मनाएं कैसे मनाएं हम इस स्वतंत्रता का दिवस


जिस देश में आज भी मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़वाया जाता है

जिस देश में आज भी नित नया राज्य बनाया जाता है

जिस देश में आज भी आरक्षण का बिगुल बजाया जाता है

जिस देश में प्रधानमंत्री तक को खुले आम चोर -डाकू -और अनगिनत नामों से पुकारा जाता है

क्या मनाएं कैसे मनाएं हम इस स्वतंत्रता का दिवस


हाँ ,आओ एक दीप जलाएं घर के मंदिर में

हाँ ,आओ तिरंगा लहराएं अपने घर की छत पर

हाँ ,आओ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पण करें उन स्वतंत्रता सेनानियों को

जिन्होंने हँसते हँसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए

इस मातृभूमि मेरी तेरी हमारी माँ भारती के लिए


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract