STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance Tragedy Others

3  

Ervivek kumar Maurya

Romance Tragedy Others

सब नजर आयेगा

सब नजर आयेगा

1 min
136

देखने से तुझको सब नजर आयेगा

तू जो चाहेगा तुझको मिल जायेगा

बांध ले अपने दिल पर प्रेम पोटली

इस जमाने में फिर तुझ सा न कोई पायेगा


जिंदगी में कई रंग होते हैं

कुछ गाढ़े तो कुछ फीके होते हैं

अब तुम्हें समझना है जमाने के रंग को

अपने प्रेम रंगों से तू सबको रंग जायेगा


चलो चल दिए तेरे संग में हम

कहीं तुम भटक न जाओ सनम

तेरे लिए ही मैंने बनाए हैं रास्ते

फिर मंजिल तक तुझे ' हेमू ' पहुंचाएगा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance