STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy

4  

Sonam Kewat

Romance Tragedy

तो कुबूल रब होगा

तो कुबूल रब होगा

1 min
223

तेरे भरोसे मैं तो सब कर रही हूं 

ना जी नहीं हूं ना मर रही हूं 

यादों में कभी तो दूर जाता नहीं है 

तेरे सिवा कुछ ख्वाब आता नहीं है 


अब तनहाइयों का दौर दरमियाँ

बिलकुल सहा नहीं जाएगा 

मैं आ जाऊँ तेरे पास या फिर

तू खुद ही मुझसे मिलने आएगा 


तेरे अलावा कोई हैं नहीं अब

कहूँ भी आखिर मैं किससे 

रब था एक जो सुनता था पर

इस बार रूठी हूँ मैं रब से


अब क्या करूं मैं तू ही बता दे 

सहा ना जाए दर्द जुदाई का मुझसे 

मेरे दर्द दिल की कोई तो दवा दे 

इजहार है कि प्यार हुआ है तुझसे 


मोहब्बत में तड़पाना सही तो नहीं है 

बता बरसों का इंतजार पूरा कब होगा 

तुझे भी तो प्यार हैं ना मुझसे इसलिए

तू आएगा तो कबूल मेरा रब होगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance