STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Romance

4  

Mrs. Mangla Borkar

Romance

प्रथम प्रेम

प्रथम प्रेम

1 min
288

प्रथम प्रेम

इंसान को

कितना कुछ बदल देता है

प्रथम प्रेम

उमंग और उत्साह लिए

लौट जाता है वह

बचपन की दुनिया में

कुछ सपने लिए…

दिन, महीने, वर्ष

काट देता है

कुछ पलों में

कुछ वायदे लिए…

बेचैन रहता है

उसे पूरा करने के लिए

झूठ बोलता है

विरोध करता है

विद्रोह करने के लिए भी

तत्पर रहता है

सुख का एक कतरा लिए…

घूमता रहता है

सहेज कर उसे

अपने प्रियतम के लिए

हाँ, सचमुच!

बावरा कर देता है

प्रथम प्रेम।


      



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance