STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Abstract Inspirational

4  

Mrs. Mangla Borkar

Abstract Inspirational

किसान

किसान

1 min
383

जय भारतीय किसान

तुमने कभी नहीं किया विश्राम

हर दिन तुमने किया है काम

सेहत पर अपने दो तुम ध्यान

जय भारतीय किसान।


अपना मेहनत लगा के

रूखी सूखी रोटी खा के

उगा रहे हो तुम अब धान

जय भारतीय किसान।


परिश्रम से बेटों को पढ़ाया

मेहनत का उनको पाठ सिखाया

लगाने के लिए नौकरी उनको

किसी ने नहीं दिया ध्यान

जय भारतीय किसान।


सभी के लिए तुमने घर बनाए

अपने परिवार को झोपडी में सुलाए

तुमको मिला नही अच्छा मकान

जय भारतीय किसान।


लोकगीत को गा के

सबके सोए भाग जगा के

उगा रहे हो तुम अब धान

जय भारतीय किसान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract