STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Tragedy Inspirational

4  

Mrs. Mangla Borkar

Tragedy Inspirational

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

1 min
358

राखी का आज त्यौहार है


बहन भाई के लिए बहुत खास है


लाया खुशियों की बहार है


रेशम के धागे से बंधा प्यार है।


बहनें आज भाइयों को


कुमकुम का तिलक लगाती हैं


अपने प्यारे हाथों से


भाई को मिठाई खिलाती है।


भाई की सूनी कलाई पर


रेशम का धागा बांधती है


बदले में भाई से रक्षा का


अनमोल वायदा पाती है।


भाई भी सुंदर सुंदर तोहफे


बहनों के लिए लाते हैं


तोहफे में क्या मिलने वाला है


बहनें उत्सुक रहती हैं।


बहनें भी भाई की


सलामती की दुआ करती है


खुश रहो तुम सदा भैया


यही प्रार्थना करती है।


बहन भाई का एक दूसरे पर


होता अटूट विश्वास है


रेशम के धागे से ये     

     

बंधा हुआ त्यौहार है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy