STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Inspirational

4  

Mrs. Mangla Borkar

Inspirational

हिंदी हम सबका स्वाभिमान

हिंदी हम सबका स्वाभिमान

1 min
383

हिंदी इस देश का गौरव है,

हिंदी भविष्य की आशा है।


हिंदी हर दिल की धड़कन है,

हिंदी जनता की भाषा है।

इसको कबीर ने अपनाया

मीराबाई ने मान दिया।


आज़ादी के दीवानों ने

इस हिंदी को सम्मान दिया।

जन जन ने अपनी वाणी से

हिंदी का रूप तराशा है।


हिंदी हर क्षेत्र में आगे है

इसको अपनाकर नाम करें।

हम देशभक्त कहलाएंगे

जब हिंदी में सब काम करें।


हिंदी चरित्र है भारत का,

नैतिकता की परिभाषा है।

हिंदी हम सब की ख़ुशहाली

हिंदी विकास की रेखा है।


हिंदी में ही इस धरती ने

हर ख़्वाब सुनहरा देखा है।

हिंदी हम सबका स्वाभिमान,

यह जनता की अभिलाषा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational