STORYMIRROR

Sunita Shukla

Romance Inspirational

4  

Sunita Shukla

Romance Inspirational

मास्क बहुत जरूरी है

मास्क बहुत जरूरी है

1 min
286

हम दोनों के जान की खातिर

ये दूरियाँ अब मजबूरी हैं।

दूर से ही तुम करना बातें

मास्क बहुत जरूरी है।।


ये कशिश हमें जो बाँधे हैं

तेरे दिल में धड़कती साँसें हैं।

ख़ुशनुमा दिनों की यादें हैं

करने तुमसे कई वादे हैं।।


लब नहीं दिखे कोई बात नहीं

आँखों ने मुस्काना सीख लिया।

भले होंठों से कोई बात न हों

तसव्वुर में जताना सीख लिया।।


माना मुश्किल बहुत बड़ी है

आई इम्तिहानों की घड़ी है।

मिल कर हम इसे पार करेंगे

कुदरत की जो मार पड़ी है।।


वक्त गुजर ये जायेगा

अपना वक्त फिर आयेगा।

प्यार भरी फिर बातें होंगी

रोज अपनी मुलाकातें होंगी।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance