STORYMIRROR

Sunita Shukla

Inspirational

4  

Sunita Shukla

Inspirational

स्वस्थ और सुरक्षित जीवन

स्वस्थ और सुरक्षित जीवन

1 min
282

ये धूम्रपान की आदत

आसानी से कहाँ छोड़ी जाती है

पहले इन्सान उसे जलाता है

फिर ये इन्सान को जलाती है।


आदत ये नहीं है अच्छी

बस एक शौक में....

हाथ से निकल जाती है जिन्दगी

धुँए को न बनने दें अपना साथी

अपने हाथों से न जाने दे खुशी।


पीछे रह जायेगा सिसकता परिवार

रोती बिलखती संतान

और वृद्ध माँ बाप

जिन्हें बुढ़ापे में थी आपकी आस।

ईश्वर ने दिया मनुष्य का तन

जो है अनमोल


समझ कर इसका महत्व

करें इसकी कद्र।

सुख से जियें जीवन

स्वास्थ्य और स्वभाव हो भद्र।

स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें

अपने हाथों अपना जीवन नष्ट न करें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational