STORYMIRROR

Beena Ajay Mishra

Abstract Romance Inspirational

4  

Beena Ajay Mishra

Abstract Romance Inspirational

शेष है!!

शेष है!!

1 min
250

दो शिलाओं के बीच 

पनपती घास का 

सिर उठा कर 

लहराना शेष है


दो हृदय के बीच 

सुलगते प्रेम की

आँच में कितनों का 

तप जाना शेष है

अभी नहीं मिट सकते 


नदी, पहाड़, झरने,

सूरज, चाँद और आकाश

अभी तो इनका 

एक-दूसरे में 

सिमट आना शेष है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract