STORYMIRROR

Beena Ajay Mishra

Abstract Others

3  

Beena Ajay Mishra

Abstract Others

नश्वरता!

नश्वरता!

1 min
272

ब्रह्मांड में सिमटे

अणुओं की नश्वरता

सिद्ध करने से पूर्व 

क्या यह विचार 

आवश्यक नहीं कि...

अमरत्व की आकांक्षा

क्योंकर होती है

हर क्लेश का निमित्त 

इस एक आकांक्षा से

निर्मित नियति का 

निर्वहन करता है

और....

उसके क्रीड़ांगन में

क्षत-विक्षत अणुओं की

नश्वरता स्वतः सिद्ध 

हो उठती है....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract