STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Tragedy

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Tragedy

तेरी यादों की बारिश

तेरी यादों की बारिश

1 min
285

सीता हरण पश्चात राम जी का विलाप 


तेरी यादों की है बारिश 

प्राण मन हुये उत्कंठित 

हा सीते! विरह, में खो गये

लता-पता, तरु जड़ से हो गये


यदि हास्यभाव से छिपी

दरश दो तुम धरा है कंपी

पत्तों बीच कोमल कली

हृदय है व्यथित ओ! लली


तुम बिन सूनी ये पर्णकुटी

दृग शून्य हुए जिन्दगी लुटी

शक्ति स्वरूपिणी मनभावनी

कहां हो मम हिय मृगलोचनी ?


ब्रह्माण्ड स्वामी कैसे हैं विकल

अश्रुपूरित दृग गात है शिथिल

मन आर्तनाद से हो रहा क्षुभित ?

पशु-पक्षी मादायें मानो निर्भीत


मृग जाये तुम न हो चिन्तित 

ये तो कंचनमृग खोजें किंचित

सज्जित कानन काम पंचबानन

व्यथित शुष्क मलीन है आनन 


तुम्हें भूलना नामुमकिन 

तुम से सांसें हैं मुमकिन 

कहां प्रिया तुम वैदेही ?

ढूंढ रहे वन-वन राम स्नेही ।


तेरी यादों की है बारिश 

प्राण मन हुये उत्कंठित 

हा सीते! विरह में खो गये

लता-पता, तरु जड़ हो गये



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy