STORYMIRROR

Dr. Nidhi Priya

Drama

4  

Dr. Nidhi Priya

Drama

स्वतंत्र भारत की नारियाँ

स्वतंत्र भारत की नारियाँ

1 min
421

स्वतंत्र भारत की नारियाँ इस देश का अभिमान हैं

करते हैं उनको नमन वे इस धरा की शान हैं

इंदिरा ने इन्द्र जैसा देश पर शासन किया

टेरेसा ने देशसेवा में स्वयं को अर्पण किया


महादेवी, सुभद्रा कुमारी ने लिखी गाथा अमर

अमृता प्रीतम, शिवानी की भी थी बुद्धि प्रखर

राजनीति के क्षेत्र में सुषमा, सोनिया और राबड़ी

मिला कर कंधों से कंधे पुरुषों के संग आगे बढ़ीं


कल्पना की कल्पना से भी ऊँची उड़ान है

सबके मनों को मोहता लता का सुंदर गान है

बच्छेन्द्री ने कर लिया कठिनतम एवरेस्ट को पार

किरण बेदी ने किया तिहाड़ में व्यापक सुधार


माधुरी का अभिनय तो चित्रपट का प्राण है

ऐश्वर्या की सुंदरता की विश्व में पहचान है

सानिया, उषा, अंजु ने खेलकर मैदान में

चार चाँद लगा दिए इस देश के सम्मान में


दे रही हैं ये सभी हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा

आओ मिलकर के करें हम आज उनकी वंदना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama