STORYMIRROR

सताता है !

सताता है !

1 min
14.5K


तेरा मिलना, मिलके यूं बिछड़ना बहुत सताता है,

एक गीत मुझे याद आता है।


मैं कोई दरिया, समंदर या सागर नहीं,

तेरा मुझ में डूब जाना याद आता है ।


मैं सूरज, कोई तारा या जुगनू नहीं,

मेरे होने से तेरा चमक जाना याद आता है ।


तू मुझमें है समाया हुआ कुछ इस तरह,

मेरा खुदमें खुद का होना याद आता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy