STORYMIRROR

स्मार्ट बटुआ

स्मार्ट बटुआ

1 min
1.1K


बस कुछ लिख कर

संतोष मान लेता हूँ

खुद को राजनितिज्ञ

जानकार मान लेता हूँ।


मैं मेरी नजर से

सही और गलत

लोगो को बताता हूँ

कुछ पोस्ट शेयर

करता हूँ।


कुछ खुद बनाता हूँ

अरे हाँ याद आया

कल मुझे जल्दी

जाना है सुबह

रोजी रोटी के लिए।


नींद नहीं आ रही थी

तो इस स्मार्ट बटुए से

दिल बहला रहा था।


अरे ! देख तो लूँ

क्या टिप्पणी दी है

अरे ! किसी ने लाइक

किया की नहीं।


चलो कोई बात नहीं

शुभ रात्रि

कल फिर

स्मार्ट बटुए से

दिल बहलाऊँगा।


कुछ शेयर करूँगा

कुछ खुद से बनाऊँगा

लेकिन बिना अध्ययन

बिना समाचार पत्रों को पढ़े

कैसे अपनी बात रख पाऊँगा।


बिना सच समझे क्या मैं भी

कैंडल लेकर

मैदान में जाऊँगा

चलो अभी आप पढ़ कर

समझो जैसा भी हो

टिप्पणी ज़रूर करना।


कल सुबह पढ़कर जान लूँगा

आपकी प्रतिक्रिया कैसी रही।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from अजय '' बनारसी ''

Similar hindi poem from Drama